जो प्रदेश को लूटे वो किस मुंह से जनता के पास उपचुनाव में जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे: इंद्रशरण

0 157
Main Ad1

मप्र में शुरू होगा” झूठ बोले कौआ काटे”अभियान

कृतिका: सीधी

Main Ad1
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘झूठ बोले कौआ कांटे’ अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदेश में 56 संगठनात्मक जिलो में पोस्टर, तख्तियां लेकर प्रदर्शन और घेराव करेगा और पुरजोर विरोध करेगा।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहीं।
श्री चौहान बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जनता से जो झूठ बोला है उसका जवाब आने वाले उपचुनाव में मप्र का नौजवान एवं जनता जरूर देगी। प्रदेश के 56 जिलों में युवा मोर्चा द्वारा विरोध होगा साथ ही जिस विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायंगे वहाँ मोर्चा के कार्यकर्ता तख्ती लेकर उनसे ये सवाल पूछेंगे कि आप बहुत झूठ बोल चुके हैं और कौन से झूठ के लिए हमारे क्षेत्र में आए हैं।
जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल केवल अपने घर के, परिवार के मंत्री रह गए थे और इन के मुख्यमंत्री कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री रह गए थे। हत्या, लूटपाट ,डकैती, आगजनी ,भ्रष्टाचार और तबादला उद्योग इनके राज्य में चरम पर था। इनके कुकर्म के कारण इनकी सरकार गिरी और जनता ने हमें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कांग्रेस का इतिहास सदैव ही किसान, विद्यार्थी, नौजवान ,व्यापारी विरोधी रहा है। आज बिजली की समस्या जो चल रही है वह इन्हीं की देन है। इन्होंने बिजली विभाग को लूट खाया जो अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना फाइटर्स की तरह लड़ते लड़ते कोरोना पाजिटिव हुए फिर भी जनता जनार्दन के लिए 24 घंटे तटस्थ भाव से खड़े है। कांग्रेस आगे आने वाले उपचुनावों में जमानत जप्त कर आएगी।
बेरोजगारो को ठगा: प्रमोद 
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों को जम के चूना लगाया और उनको भावनात्मक रूप से ठगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 4000 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वचन दिया था परंतु अपने वचन से मुकर गए। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तो नहीं मिला परंतु सांप पकड़ने, बैंड बजाने, ढोर चराने की ट्रेनिंग देने की बात अवश्य कही। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के नाम का दुरूपयोग करके कांग्रेस के वचन पत्र में उल्लेख किया कि जैसी ही कांग्रेस सरकार बनेगी, 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। द्विवेदी ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता कहाँ है और आप किस बात का झूठ बोलने के लिए आये हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के वादा खिलाफी के खिलाफ झूठ बोले कौवा काटे अभियान जिस जिस ग्रामों में यह जाएंगे वहां चलाया जाएगा और उनसे उनके घोषणा पत्र के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान,जिला मंत्री रविचन्द सिंह परिहार, पूर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवदान साकेत,अजीत सिंह लल्ला,अमित सोनी,पुष्पराज सिंह,तुषार द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News TOP Footer