साची तिवारी ने किया विद्यालय का नाम रोशन

0 216
Main Ad1

आर.बी.सिंह राज

माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के सेमरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की होनहार छात्रा साची तिवारी निवासी बढौरा पिता महेश तिवारी माता वंदना तिवारी ने अपने माता पिता नाम रोशन करते हुऐ कुल 500 में से 435 अंक हासिल कर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
Main Ad1
 प्राचार्य चक्रधर पांडेय ने उत्तरण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये विद्यार्थियों के लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही शिक्षकों द्वारा समय-समय दिया गया मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है।  वह़ी साची तिवारी को इस सफलता को लेकर शिक्षक   गौरव सक्सेना ,रामपाल जयसबाल ,संध्या सोनी ,अनिल मिश्रा , प्रतिभा सिंह वही  बम्हनी मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता कांग्रेश , सिद्धी तिवारी सहित पत्रकार​ उपेन्द्र मिश्रा ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
News TOP Footer