अल्ट्राटेक, बघवार के तत्वाधान में संचालित इस विद्यालय ने अध्ययन के क्षेत्र अपनी अद्भुत मिसाल कायम की है। यहाँ के बच्चे निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसित हो रहे हैं। इसी परम्परा में विद्यालय के 12 वीं के छात्र श्रेयांश पाण्डेय ने 91.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पूर्व के सारे कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया। विद्यालय में साइंस समूह में शामिल सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में अपना स्थान हासिल किया, वहीं आर्ट्स में केवल तीन बच्चे द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त किये, बांकी सभी ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया। औसत के हिसाब से ये परिणाम पिछले परिणाम की तुलना लगभग 6 अंक ज्यादा अर्थात 72 के आस-पास रहा।
प्रतिभाशाली श्रेयांश पाण्डेय की सफलता पर विद्यालय परिवार व कंपनी प्रबंधन ने प्रसन्नता जाहिर की। परिणाम में दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः विपिन मिश्रा व श्रीधर पाण्डेय रहे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ.ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि ये परिणाम विद्यालय के लिए एक सुनहरा दौर है लेकिन अभी हमारी उड़ान बाकी है। हमें इस ग्रामीण अंचल में अपनी मेहनत, लगन व समर्पण से सफलता का सुनहरा अध्याय लिखना है। अल्ट्राटेक प्रबंधन के यूनिट हेड भानु प्रकाश सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रेयांश पाण्डे अन्य बच्चों व विद्यालय परिवार को बधाई दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सफलता के मार्ग में हम परिस्थितियों को आड़े नहीं आने देंगे। वहीं एफ.एच.आर. मयंक श्रीवास्तव ने इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की सफलता अंचल की भावी समृद्धि की ओर संकेत करती है।
कंपनी प्रबंधन लगातार अपनी कोशिशों से बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के अवसर प्रदान करने की कोशिश करती है। बच्चों से अल्पराशि शुल्क के रूप में लेकर लगभग 7.5 हजार से 8 हजार की सब्सिडी हर बच्चे की शिक्षा पर प्रबंधन द्वारा प्रदान की जाती है। इससे पूर्व 10 वीं के परीक्षा में मधु द्विवेदी व खुशी पाण्डे ने सफलता का ध्वज लहराया था।