वर्षों से डॉक्टर विहीन है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास

0 286
Main Ad1

कोरोना संक्रमण के दौर में भी स्वास्थ्य प्रशासन मौन

आर.बी.सिंह राज 

Main Ad1

सीधी जिले का मझौली तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास कई वर्षों से डॉक्टर विहीन पड़ा है, जहां देश एक ओर संकट की विषम परिस्थिति से जूझ रहा है, कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है ग्रामीण जनों की समस्याएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं ऐसे में यहां डॉक्टर ना हो पाने के कारण मरीज निराश होकर कर लौट जाते हैं। मड़वास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े एक दो नहीं बल्कि 50 गांव की समस्याएं हैं इस मामले को लेकर स्टार समाचार की टीम स्वास्थ्य केंद्र मड़वास पहुंची और वहां स्थानीय नागरिकों से बात की। स्थानीय सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवमूरत देव ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर सीधी से बात की थी कलेक्टर द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया था कि शीघ्र ही डॉक्टर की व्यवस्था होगी लेकिन आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास डॉक्टर विहीन पड़ा रह गया। समस्त ग्रामवासियों ने गुहार लगाई है कि अतिशीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था की जाए नही तो क्षेत्र में भी कोरोना का विस्फोट होने से कोई नहीं रोक सकता।

News TOP Footer