धोखाधड़ी का 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

0 399
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 

थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने  कल सोमवार को धोखाधड़ी करने वाले 15 माह से फरार चल रहे 10,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
Main Ad1
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 2 मार्च 2019 को फरियादी सहकारी निरीक्षक कार्यालय सीधी, मूलचंद गुप्ता पिता जवाहर लाल गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट किया कि गया प्रसाद शुक्ला पिता रामायण प्रसाद शुक्ला 54 वर्ष निवासी ग्राम तितिरा तत्कालीन समिति प्रबंधक रामपुर नैकिन के तथा संचालक मंडल अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा हितग्राहियों के नाम से झूठे कूट रचित दस्तावेज तैयार कर केसीसी के माध्यम से 8,55,181 रुपए शासकीय राशि का गबन किया गया है जिस पर अपराध क्रमांक 96/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर निरंतर आरोपी की तलाश की जा रही थी एवं आरोपी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा 10,000 के इनाम की उद्घोषणा आदेश भी जारी किया गया था।
       थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा कल सोमवार को आरोपी गया प्रसाद शुक्ल पिता रामायण प्रसाद शुक्ला 54 वर्ष निवासी ग्राम तितिरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
News TOP Footer