अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

0 611
Main Ad1

जमोड़ी तिराहे में घटी घटना

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1
सीधी के जमोड़ी तिराहा रीवा रोड में बीते सोमवार को शाम 4 बजे के लगभग एक अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मारकर घायल कर दिया था जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है।
बारी निवासी शैलेंद्र यादव पिता नारायण यादव 18 वर्ष जमोड़ी तिराहा से मझौली रोड पर बीते सोमवार को शाम करीब 4 बजे के लगभग बाइक से चला जा रहा था, बताया गया कि सामने से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे युवक बुरी तरह घायल होकर वहीं पड़ा था। बगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी, जहां जमोड़ी डायल हंड्रेड के चालक मनोज सोनी तथा आरक्षक सत्येंद्र सिंह ने कुछ मिनट के अंदर घटनास्थल पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु लाए थे। बताया गया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण मुंह से उल्टी हो रही थी जिला चिकित्सालय में उपचार शुरू होते ही युवक ने दम तोड़ दिया।
News TOP Footer