महिला लगाया पति पर प्रताड़ना का आरोप रामपुर नैकिन थाना में दर्ज की शिकायत


कृतिका सीधी :
जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम भैसरहा निवासी एक महिला द्वारा पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत करने एसडीओपी कार्यालय चुरहट पहुंची जहां महिला ने पति और परिवार पर अनावश्यक दहेज व मानसिक प्रताडऩा की शिकायत की। हालांकि मामले में पति द्वारा पहले ही पुलिस में शिकायत की जा चुकी है। जिस पर पति ने पत्नी के जीजा पर आरोप लगाया गया है। मामले को पुलिस विवेचना में लिया गया है। एसडीओपी कार्यालय चुरहट पहुंची निशा कुशवाहा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पति संदीप कुशवाहा व उसके परिवार द्वारा अनावश्यक प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर वह अमर्यादित आरोप चोरगड़ी निवासी जीजा बृजेश कुशवाहा पर लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस में की गई है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। पति द्वारा प्रताडि़त किये जाने पर मायके पक्ष एवं रिश्तेदारों द्वारा समझाने की स्थिति में पति उन्ही पर गलत आरोप लगा रहे हैं। परिवार के कहने पर पति अब पुलिस में शिकायत की है। महिला ने स्पष्ट किया कि उसका संबंध किसी के साथ नहीं है लेकिन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एसडीओपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची महिला के साथ उसका भाई भी मौजूद रहा है। हालांकि महिला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मौखिक पूछताछ की गई है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
