एसपी ने स्टेडियम का किया अवलोकन

0 726
Main Ad1

स्टेडियम हेतु जमीन की उपलब्धता का दिया आश्वासन

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
बहरी के समाजसेवियों के आग्रह पर अपने बहरी थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के द्वारा स्वीकृत स्टेडियम का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बहरी थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां बहरी के समाजसेवियों द्वारा आग्रह किया गया कि थाने के पीछे स्टेडियम स्वीकृत है जिसके लिए जगह कम पड़ रही है अगर आप बहरी थाने की कुछ काबिज जमीन स्टेडियम के लिए उपलब्ध करा दें तो स्टेडियम बेहतर बन सकेगा और विकास में गति आएगी।
 जहां पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने समाजसेवियों को आश्वासन दिया है कि वो निश्चित रूप से बहरी के विकास के लिए या स्टेडियम को बेहतर बनाने के लिए कम पड़ रही जमीन को लेकर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से बात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बहरी में हायर सेकंडरी स्कूल एवं थाने के पीछे पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल द्वारा स्वीकृति स्टेडियम के लिए आवश्यक भूमि हेतु चयनित जमीन का सीमांकन हुआ जिसमें स्पस्ट हुआ कि थाने की जर्जर बाउंड्री स्टेडियम हेतु चयनित रकवा में है। यानी की बाउंड्री स्कूल की जमीन में अतिक्रमण में है थाने की जमीन में नहीं है। इस भूमि के मिल जाने से स्टेडियम बेहतर बन पाएगा।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बहरी रामदीन सिंह, रजनीश द्विवेदी ,सतीश तिवारी, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह ,डॉक्टर आरसी तिवारी, आशीष द्विवेदी चिंटू ,संविदा कार बबलू सिंह ,अनुज साहू, शैलेंद्र पाठक आदि समाजसेवी सहित बहरी पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
News TOP Footer