चोरी का आरोपी धराया

0 276
Main Ad1

रामपुर नैकिन पुलिस की कार्रवाई

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडे के नेतृत्व में महज 3 घंटे में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
बीते 19 जुलाई को पीड़ित प्रिंस गुप्ता पिता नंदलाल गुप्ता 27 वर्ष निवासी रामपुर नैकिन द्वारा रिपोर्ट की गई की दुकान के शटर को फैलाकर दुकान के अंदर घुसकर किसी अज्ञात चोर किराना का सामान चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना रामपुर नैकिन में अपराध क्रमांक 430/2020 धारा 457 , 380 आईपीसी का अपराध पंजीकृत  कर पुलिस टीम द्वारा 3 घंटे के अंदर चोरी किए गए मशरूका किराना का सामान कीमती करीबन 50 हज़ार रुपये को बरामद कर आरोपी जान मोहम्मद उर्फ लल्लू पिता हकीम मुसलमान उम्र 21वर्ष निवासी कस्बा रामपुर नैकिन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
News TOP Footer