ज्मोड़ी थाने में कराई गई गुंडा परेड; अपराधियों पर कसा जा रहा है शिकंजा

0 343
Main Ad1

कृतिका सीधी:

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले व एसडीओपी सी जी द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी अभिषेक सिंह परिहार द्वारा निगरानी गुंडा बदमाश की रजिस्टर अनुसार सूची तैयार कर निगरानी गुंडा बदमाश की आज परेड करवा कर सख्त हिदायत दी गई कि यदि आपराधिक गतिविधि या किसी अपराध में वो संलिप्त पाए जाते हैं या अपराध घटित करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही व जिला बदर की कार्यवाही की जावेगी थाना प्रभारी जमोड़ी अभिषेक सिंह परिहार’ द्वारा कराई गई गुंडा परेड में सतेंद्र सिंह चौहान पिता कमल भान सिंह निवासी सुकवारी थाना जमोड़ी धीरेंद्र सिंह पिता वंशबहादुर सिंह निवासी बघवारी थाना जमोड़ी जीतेन्द्र सिंह उर्फ लाला पिता महेश सिंह चौहान निवासी बंजारी जागेश्वर द्विवेदी पिता नवल किशोर द्विवेदी निवासी कुर्वाह थाना जमोड़ी राहुल पिता श्री रोशनलाल सिंह निवासी डेमहा थाना जमोड़ी और विक्रम सिंह पिता हरीश सिंह निवासी डेमहा थाना जमोड़ी शामिल रहे। जिले के पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के निर्देशन चलाए जा रहे इस अभियान से जिले के निगरानी गुंडा बदमाश दहशत में है वही आम लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे है इसी तरह जिले के कमर्जी थाने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer