2017 से नहीं बटा तेंदूपत्ता बोनस परेशान हैं चुरहट विधानसभा क्षेत्र के हितग्राही

0 229
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द : सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र चुरहट के जंगल विभाग के अधिकारियों के ऊपर तेंदूपत्ता बोनस गवन करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने किसान एकता संघ के प्रदेश महामंत्री तेज बहादुर सिंह परिहार से मिलकर अपना दुख बताते हुए रो पड़े। किसानों द्वारा कहा गया कि बघवार एवं रामपुर नैकिन रेंज का बोनस 2017 से अब तक नहीं मिला है जबकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी रेंज में तेंदूपत्ता बोनस बांटा जा चुका है। यहां तक कि अभी जो लिस्ट जारी हुई है उस लिस्ट में भी बघवार एवं रामपुर नैकिन रेंज का नाम नहीं है।प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा पूरा आश्वासन दिया गया है कि इसकी सही जानकारी लेकर आप सबका बोनस दिलवाने के लिये संगठन के सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर पूरा प्रयास किया जावेगा इसके लिए चाहे संगठन को जंगल विभाग के खिलाफ अनशन ही क्यों ना करना पड़े। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेन्द  की रिपोर्ट 

News TOP Footer