सर्वोदयी नेता चन्द्र प्रताप तिवारी के प्रतिमा की घोर उपेक्षा: कहा उदय कमल मिश्रा ने

0 857
Main Ad1
सीधी : धर्मेन्द : सर्वोदयी नेता, पूर्व मंत्री स्व. चन्द्र प्रताप तिवारी की प्रतिमा की घोर उपेक्षा हो रही है। उदय कमल मिश्र अधिवक्ता ने जारी वयान  में कहा है कि मानस भवन सीधी के सामने लगी श्री तिवारी की प्रतिमा के सामने ठेले लगने से प्रतिमा पूरी तरह से ढकी हुई है।प्रतिमा के आजू-बाजू भी फल समोसे के ठेले लगें हैं। प्रतिमा के सामने इतनी गंदगी, कीचड़ है कि वहां तक पहुंचना मुश्किल है। श्री मिश्र ने कहा कि किसी भी महापुरुष की प्रतिमा लगाकर इस तरह से उपेक्षा क्यों की जा रही है। यदि हम किसी महापुरुष की प्रतिमा का सम्मान पूर्वक रख रखाव नहीं कर सकते तो फिर प्रतिमाएं लगाने का मकसद व्यर्थ है। श्री मिश्र ने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा की जिस तरह से वर्षों से उपेक्षा हो रही है वो बहुत पीड़ा दायक है। इस जिले में स्वर्गीय चंद्र प्रताप तिवारी के बहुत से प्रशंसक है, निश्चय ही उनकी प्रतिमा की उपेक्षा से उनके प्रशंसक आहत होंगे। उदय कमल  मिश्रा ने कहा कि यदि हम तिवारी जी की प्रतिमा को यथोचित सम्मान देने में असफल है तो प्रतिमा को हटा देना चाहिए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेन्द की रिपोर्ट।  
News TOP Footer