15 जुलाई को शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण रोधी कार्यवाही की गई फुटपाथ पर लगे चाय.पान के टपरे व गुमटियों को हटाया गया


कृतिका सीधी :
कोरोना के संक्रमण के साथ साथ शहर में प्रशासन अतिक्रमणकारियो से भी निपटनें में लगा हुआ है 15 जुलाई को शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण रोधी कार्यवाही की गई जिसमे फुटपाथ पर लगे चाय.पान के टपरे व गुमटियों को जेसीबी के जरिए हटाया गया व्यवसाइयों को दुकानें हटाने के लिए गत दिवस नगर पालिका द्वारा सूचना दी गई थी लेकिन व्यवसायी सूचना को गंभीरता से न लेते हुए पूर्वत की तरह आज भी अपनी दुकानें खोले थे जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका का अतिक्रमण रोधी दस्ता पहुंचा और गुमटियों को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी इस दौरान व्यवसाइयों को दुकानों में रखे उनके समान को सुरक्षित करने का समय नहीं दिया गया कार्यवाही के दौरान कई गुमटियों को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा जब्त कर उसे जिला पंचायत परिसर के समीप रखवा दिया गया है कुछ गुमटियां मौके पर पड़ी हुई हैं। बताया गया की इस कार्यवाही की वजह दिनों कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट और न्यायालय के 100 मीटर दूरी की परिधि में पान गुटखा की दुकानों के संचालन पर प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किया गया था जारी आदेश के बाद भी दुकानें चल रही थी जिसको लेकर आज बुधवार को नगर पालिका द्वारा फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाने की कार्यवाही की गई है बताया गया की अभी और भी कार्यवाही की जानी है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
