घर के सामने स्थित आंगन में मुरुम गिराने से रोकने पर एक महिला के साथ सरहंगों ने मारपीट की

0 366
Main Ad1

कृतिका सीधी :

रात में घर के सामने स्थित आंगन में मुरुम गिराने से रोकने पर एक महिला के साथ सरहंगों ने न केवल मारपीट की गई बल्कि उसकी बच्चियों के साथ भी अश्लीलता की हरकतें की गईं। सरहंगों की हरकत से आहत पीडि़त महिला आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंची और घटना की शिकायत कर कार्यवाही की फरियाद करते घण्टो बैठी रही मझौली थाना के टिकरी चौकी अंतर्गत ग्राम डालापीपर निवासी कुशुमकली केवट पति शोभनाथ केवट द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे लाल भइया गर्ग विनय मिश्रा दोनों निवासी परासी एवं दीपक शुक्ला निवासी पोड़ी लेडुआ तथा जितेन्द्र उर्फ राजा ढावा संचालक निवासी टिकरी उसके घर के आंगन के सामने अवैध तरीके से मुरुम लाकर गिरा रहे थे। जिसका विरोध करने पर दीपक शुक्ला द्वारा महिला का बांह पकड़कर खींच लिया और उसे थप्पड़ मारने लगा घटना के दौरान पीडि़त महिला घर में अकेली थी उसका पति प्लांट में काम करने गया था। घर में महिला की दो बच्चियां भी थीं महिला का आरोप है कि लाला भइया गर्ग एवं विनय मिश्रा द्वारा उसकी बच्चियों को अश्लील शब्दों का उपयोग करते हुए अपमानित करते रहे। इतना ही नहीं जितेन्द्र उर्फ राजा ढावा में दारू पीकर पूरी रात परिवार को गालियां बकते रहे। सरहंगों की इस हरकत से डरी महिला पूरी रात घर के अंदर दुबकी रही। बताया गया है कि टिकरी चौकी में कार्यरत कर्मियों की मिलीभगत से उक्त लोग मुरुम का अवैध कार्य करते रहते हैं। जिस कारण से पुलिस इन पर कार्यवाही करने से गुरेज करती है। यही कारण है कि महिला चौकी न जाकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और घटना की जानकारी नवागत एसपी से की मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए पीड़ित फरियादी ने सिटी हलचल को मामले की जानकारी दी। सरहंगों की हरकत और धमकी की वजह से महिला काफी डरी और सहमी हुई थी। पीडि़त महिला पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही किये जाने की फरियाद की है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर हट कर –

News TOP Footer