बघेली लोक गीतों को आम जन तक पहुंचने एवं लोक गायक कलाकारों का उत्साह वर्धन करने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के लिए तीन-पांच चैनल के संचालक उमेश मिश्रा लखन एवं इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी के संचालक नीरज कुंदेर,आर्ट ऑन क्लिक के संचालक शिवा कुंदेर के सहयोग से विन्ध्य की सबसे छोटी लोक गायिका बालकलाकार मान्या पाण्डेय के फेसबुक पेज बघेली लोकगीत मान्या पाण्डेय में विगत 25 जून से लोक गीतों की फुलवारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें विन्ध्य क्षेत्र के सभी जिलों रीवा, सीधी,शहडोल, उमारियां, सतना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर के लोक गायक एवं गायिका को बघेली लोक गीतों की प्रस्तुती के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।
बघेली लोकगीत मान्या पाण्डेय के फेसबुक पेज से आंन लाइन कार्यक्रम प्रतिदिन शांय 6 बजे से विन्ध्य के लोग काफी पसंद कर रहें हैं और काफी लोग प्रतिदिन देखते हैं। बघेली लोक गीत फुलवारी महोत्सव में अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोक गायक एवं गायिका अपनी प्रस्तुत दे चुके हैं। जिसमें 25 जून को सीधी जिले के शास्त्रीय संगीतकार, सुभाष द्विवेदी, 26 जून को विन्ध्य की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय, 27 जून को सीधी की लोक गायिका अजीता द्विवेदी,28 जून को सीधी की लोक गायिका शीतल तिवारी, 29 जून को अनूपपुर की लोक गायिका साधना मिश्रा, 30 जून को बालकलाकार टिमटिम पाठक, 1 जुलाई को रीवा की लोक गायिका प्राची पाण्डेय, 2 जुलाई को रीवा जिले के लोक एवं भजन गायक महेश मिश्रा, 3 जुलाई को विन्ध्य की लोक गायिका एवं आकाशवाणी कलाकार रीती सरगम पाण्डेय,4 जुलाई को बालकलाकार अंजलि तिवारी, 5 जुलाई को रीवा की बालकलाकार वर्तिका शुक्ला, 6 जुलाई को रीवा जिले के लोक गायक विनोद तिवारी, 7 जुलाई को बालकलाकार सरगम द्विवेदी, 8 जुलाई को रीवा जिले की गायिका सुषमा पाण्डेय,9 जुलाई को तीन-पांच चैनल के हास्य कलाकार अलकृत पाण्डेय एवं मनीष पटेल और 10 जुलाई को रीवा जिले के लोक प्रिय गायक अनांद शुक्ला के द्वारा प्रस्तुती की गई। बघेली लोकगीत मान्या पाण्डेय के फेसबुक पेज का संचालन उमेश मिश्रा एवं नीरज कुंदेर द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन 25 जुलाई तक चलेगा और इसका समापन तीन-पांच टीम के कलाकारों के द्वारा 25 जुलाई की शायं 6 को सीधी जिले के पर्यटक स्थल परसिली में किया जायेगा। जिसमें लोक कलाकार भी शामिल होंगे।