बता दें कि सेमरिया के समीपी कुबरी बीच गांव पहुंचने के लिए चार पहिया, मोटरसाइकिल तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है इसकी बानगी यह है कि बढौरा पहाड़ की रोड खाई में तब्दील है। वहीं दूसरी तरफ कुबरी ट्रांसफॉर्मर से जैसे ही बस्ती की ओर रोड जाती है वहीं बीच में कई जगह मुरूम डाल दिया गया है और लेकिन समतलीकरण नहीं किया गया इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा के मुताबिक कुबरी बीच मोहल्ला में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं बढौरा से लेकर कुबरी से होते हुए सेमरिया एवं बम्हनी के लिए भी यह रोड जोड़ती है लेकिन इस समय पूरी तरह से बाधित है। इस रोड को लेकर किसी प्रकार के जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में कुबरी ट्रांसफॉर्मर से लेकर कई जगह मुरूम मिट्टी तो गिरवा दी गई है लेकिन समतलीकरण न होने के कारण टू व्हीलर, फोर व्हीलर, एवं पैदल चलना मुश्किल हो गया है। अब तो लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से लोग गुजर रहे हैं। वहीं नाली निर्माण ना होने के कारण पूरे रोड में तलाब जैसे पानी भरा हुआ है।