हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

0 454
Main Ad1

रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

सीधी:धर्मेंन्द्र:

Main Ad1
रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत विगत एक जुलाई को सड़क के किनारे मृत अवस्था में एक शव बरामद हुआ था जहां परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया था जहां पुलिस ने विवेचना कर हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
इस संदेहास्पद मौत पर रामपुर नैकिन थाने को विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आए उसके मुताबिक रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बीते 1 जुलाई की रात्रि में ग्राम पटेहरा घटिया के पास अतुल्य देव सिंह पिता कुंदेश्वर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी आमडॉड़ को आरोपी राजकरण साकेत पिता छोटेलाल साकेत ने टेलर के सामने धकेलकर मृतक के जेब से 52 हजार रुपए मोबाइल एवं कियोस्क मशीन लूट कर फरार हो गया था।
पुलिस कप्तान ने दिये थे जांच के आदेश
मृतक के परिजनों ने जहां पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया था वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी  एसपी के पास आवेदन देकर इस मौत को सड़क दुर्घटना के बजाय हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देश पर विवेचना कर अपराध क्रमांक, 395 / 2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 302 ,201, 394 दर्ज कर बीते 9 जुलाई को थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे एवं उनकी टीम के द्वारा आरोपी राजकरण साकेत को गिरफ्तार कर लुटे गए रुपये में से 16 हज़ार 500 रुपये नगद एवं मृतक का मोबाइल तथा कियोस्क मशीन के टुकड़े जप्त किये गये हैं।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा मृतक का लूटा गया रुपया खर्च कर दिया है। वहीं रामपुर नैकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से जेल भेज दिया गया।
इनका कहना है
एक जुलाई को पटेहरा घटिया के पास एक शव मिला था जहां जांच उपरांत हत्या  होना पाया गया है तथा मृतक के पास से रुपया और किओस्क मशीन भी आरोपी लेकर फरार हो गया था जहां कुछ रुपया और मशीन के टुकड़े जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
अशोक पांडे
टीआई, रामपुर नैकिन
News TOP Footer