सीधी के दक्षिण करौंदिया में फिर मिली एक महिला कोरोना पॉजिटिव


कृतिका सीधी :
सीधी शहर में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जो जिले के लोगो के लिए चिंता की बात है 8 जुलाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 8.07.2020 को कोरोना का एक नया पॉजिटिव केस प्राप्त हुआ है। 46 वर्षीय महिला दक्षिणी करौंदिया न्यू बस स्टैण्ड की रहने वाली हैं। ये विगत दिनांक 06.07.2020 को जमोड़ी सेगरान में पाए गए पॉजिटिव केस के सगे संबंधी है। ये भी 27 जून को साथ में मऊगंज सामाजिक समारोह में शामिल होने गई थी। सर्दी, जुखाम लक्षणों से ग्रस्त होकर फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल आयी थीं। वहां उनका सेम्पल लिया गया जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने पर जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र कोविड हेल्थ सेन्टर सीधी में भर्ती करा दिया गया एवं उनके परिजनों को कोरंटाइन तथा रहाइस इलाके को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 9 एक्टिव केस हैं और 7 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
