सीधी जिले में किल कोरोना अभियान के तहत हजारों लोगों का किया का चुका है परीक्षण

0 262
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में विगत एक जुलाई से किल कोरोना अभियान जारी है। उक्त अभियान में 1 से 3 जुलाई तक कुल 42 हजार 418 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में कुल एक लाख 93 हजार 817 सदस्य पाए गए। 174 व्यक्ति सर्दी-खांसी से पीड़ित पाए गए। सभी को विकासखण्ड वार 11 फीवर क्लीनिक में रेफर कर होम क्वारेंटाइन किया गया। 304 लोगो को बुखार होना पाया गया सभी बुखार के मरीजों का रैपिड डाइग्नोसिस किट के द्वारा जांच की गई 3 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित मिले। उन्हे यथा स्थल पर ही क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन की दवा प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०एल० मिश्रा द्वारा बताया गया कि विटामिन ए अनुपूरण अभियान प्रथम चरण 07 जुलाई से 08 अगस्त 2020 तक अयोजन किया जाना था जिसे किल कोरोना अभियान (1-15 जुलाई 2020) को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई से 19 अगस्त 2020 तक करने का निर्णय लिया गया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer