सड़क मार्ग के निर्माण की राशि हजम कर गये सरपंच, सचिव

0 689
Main Ad1

मामला ग्राम पंचायत पटना का सोलह माह बाद भी नहीं बनी सड़क

सीधी धर्मेन्द्र : 

Main Ad1
बघवार 
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 14 वाँ वित्त आयोग योजना अन्तर्गत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के नाम पर बीते साल छह मार्च 2019 को लाखों रुपये का आहरण कर लिए जाने की संज्ञेय खबर प्रकाश में आयी है। उक्त वाकया जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटना का है। संदेहास्पद तथ्य यह है कि भुगतान क्रमांक 2065854 के अनुसार सामग्री क्रय करने के लिए सरपंच सुखलाल विश्वकर्मा द्वारा स्वमेव वेंडर बनकर राशि का आहरण किया गया। जारी विज्ञप्ति में ग्राम पंचायत पटना के उपसरपंच तथा पंचों के सहित ग्रामीणों ने बताया कि 16 माह व्यतीत होने के बावजूद न तो सामग्री का क्रय किया गया और न ही सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्राप्त जानकारी के ग्राम पंचायत पटना के ग्राम पटना के मुख्य सड़क मार्ग के किनारे आवासित भगवानदीन धोबी के घर से मोलई कुशवाहा के घर तक स्थित शासकीय रास्ता खसरा क्रमांक 445 रकवा 0,10 हेक्टेयर पर प्रशासकीय तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 1019671/3 दिनांक 31/08/2017 के अनुसार पीसीसी सड़क निर्माण हेतु पंच परमेश्वर योजना अन्तर्गत 3.60 लाख रुपये स्वीकृत था। जिसके निर्माण कार्य के नाम पर तत्कालीन पंचायत सचिव पवन कुमार मिश्रा ने सरपंच सुखलाल विश्वकर्मा के वेंडर पर 40 हजार तथा सिम्पू ट्रेडर्स के नाम पर 20100 रुपये का ईपीओ कराया था।
उक्त राशि का निजी उपयोग कर लिए जाने के फलस्वरूप आज दिनांक तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो सका। ज्ञातव्य है कि उक्त मार्ग पर से पिछड़ा वर्ग तथा आदिवासी परिवार के दर्जनों परिवारों का आवागमन होता है,स्थित यह है कि गरीबों का चलना कष्टप्रद बना हुआ है। कई बार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन का ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बावजूद कार्यवाही शून्यवत रहने के कारण न तो सड़क मार्ग का निर्माण हुआ और न ही शासकीय राशि का दुरुपयोग होने के संबंध की वैधानिक कार्यवाही हुई ?
क्षेत्र के रहवासियों ने इस पूरे मामले में जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सार्थक पहल की मांग की है।
News TOP Footer