भाई की जमीन में हिस्सेदारी होने के कारण; सगे भाई ने रेता गलागला


कृतिका सीधी :
खबर सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के भरसेड़ा गांव से जहा सामने आई घटना ने रिस्तो को शर्मशार कर दिया है यहाँ संपत्ति के विवाद में भाई ने भाई की बेरहमी से ह्त्या कर दी घटना के बाद पुलिस ने अजय सिंह की हत्या के आरोपी सुदर्शन सिंह पिता बैजनाथ सिंह को गिरफ्तार कर उससे घटना में उपयोग की गई कुल्हाड़ी व रक्त रंजित कपड़े बरामद कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को थाना सरई के भरसेड़ा गांव से खबर मिली थी कि गांव के बीच खेत में अजय सिंह का शव पड़ा हुआ है जिसके पर गले में धारदार हथियार के चोट के निशान हैं सूचना पर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी पुलिस बल के साथ तत्काल भरसेड़ा गांव पहुंचे और हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी पूछताछ और विवेचना से यह बात सामने आई कि मृतक अजय के भाई सुदर्शन से उसका हिस्सा बांट का विवाद था जिसके चलते घटना की रात सुदर्शन सिंह ने लक्ष्मीनारायण जायसवाल के खेत में अजय को कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था इस पूरे घटनाक्रम में पता तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम लगी गई थी जिसके द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया। संपत्ति विवाद में हुई इस ह्त्या से गांव में अफ़सोस का माहौल है लोगो का कहना है की जिस संपत्ति के लिए भाई ने भाई का क़त्ल कर दिया वो संपत्ति धरी की धरी रह गई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
