गोपद बनास सीधी तहसील अंतर्गत ग्राम जमुनिहा कला में स्थित शासकीय आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा बाड़ी लगाकर अतिक्रमण कर लिए जाने से बाधित आवागमन को तहसीलदार द्वारा जारी आदेश के तहत अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया

0 720
Main Ad1

कृतिका सीधी :

गोपद बनास सीधी तहसील अंतर्गत ग्राम जमुनिहा कला में स्थित शासकीय आम रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा बाड़ी लगाकर अतिक्रमण कर लिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा था जिसे तहसीलदार द्वारा जारी आदेश के तहत अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। रास्ते से बाड़ी हटा दिए जाने से अब यह रास्ता आम लोगों के लिए सुगम हो गया है। ज्ञात हो कि जमुनिहा कला निवासी सत्य नारायण पांडेय द्वारा रास्ते में अतिक्रमण होने की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। रास्ता बहाली के लिए गोपद बनास तहसील में प्रकरण भी चला। आराजी क्रमांक 159ण्203 में पूर्व में चलित रास्ते के मामले में तहसीलदार के द्वारा जारी आदेश क्रमांक 16/68/2015 -16 के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। हालांकि इसकी अपील अनावेदक पक्ष द्वारा एसडीएम के यहां की गई लेकिन प्रकरण खारिज हो गया था। इसके बाद कमिश्नर लिंक कोर्ट सीधी में भी की गई किंतु वहां भी प्रकरण को तहसीलदार द्वारा पारित आदेश को ही यथावत रखा गया। जिस पर तहसीलदार द्वारा 17.11.2019 को पुलिस बल के सहयोग से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रास्ता बहाल हो जाने से आम लोगों के लिए आवागमन हेतु सुगम हो गया है। बताया गया है कि रास्ते में अतिक्रमण होने के दौरान लोगों को काफी दूर से फिर कर अपने घरों में आना जाना पड़ता था। बहरहाल प्रशासन की कार्यवाही से पीड़ित परिवार के लिए काफी राहत हुई है।—-

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer