नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म

0 517
Main Ad1

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

सीधी:धर्मेंन्द्र 

जिले में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पुलिस कप्तान के निर्देशन में 24 घंटे के अंदर आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। वहीं पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सख्त चेताया है कि महिला संबंधी अपराधों में तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए।
Main Ad1
ये है पूरा मामला
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मड़वास चौकी अंतर्गत एक नाबालिक के साथ बीते 27 जून को दुष्कर्म हुआ था। बताया गया कि पीड़ित इसकी फरियाद मझौली थाना में करने गईं थी लेकिन थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण कार्रवाई में विलंब हो रहा था। पूरे मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी को लगी पुलिस कप्तान ने एक्शन लेते हुए तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश कमर्जी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुशवाहा को दिया गया।
24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को पीड़ित नाबालिक के साथ दुष्कर्म हुआ था सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुशवाहा ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार आरोपी सद्दाम हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 30 साल निवासी बड़काडोल नाबालिक के घर के अंदर रात्रि में घुस गया, बताया गया कि उस दौरान दो बहने एक साथ सो रही थीं जहां आरोपी ने जाकर एक बहन को उठाकर दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर लेकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी के निर्देशानुसार सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुशवाहा ने मझौली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
इनका कहना है
मझौली थाना अंतर्गत की घटना में आरोपी द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया था। एफआईआर दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस की मॉनिटरिंग में खुद कर रहा था। आरोपी के भागने के पहले ही गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
आर.यस. बेलवंशी
पुलिस कप्तान, सीधी
News TOP Footer