एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला

0 261
Main Ad1

प्रदेश में माफियाराज होने का आरोप लगाया

कृतिका: सीधी

Main Ad1
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज में अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है। प्रदेश में आज अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे हैं। यह बात एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कही। प्रदेश की शिवराज सरकार को अपराधियों का संरक्षण देने वाली सरकार कहते हुए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंका।
   रविवार को कलेक्ट्रेट चौक में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पिछले दिनों मंडला में एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचियां की गोली मारकर हत्या करने की निंदा की। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी खुलेआम जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उनके ऊपर सरकार का किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। आज प्रदेश में जिस तरह अपराध बढ़ रहा है उससे आम जनता में भय का माहौल है। दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शिवराज की सरकार आते ही अपराध के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदेश की शिवराज सरकार की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं। एनएसयूआई संगठन हमेशा जनता के हित के मुद्दे उठाता रहा है। यह बात शिवराज सरकार को पसंद नहीं आ रही है।
 कलेक्ट्रेट चौक में ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंडला में अपराधियों द्वारा मारे गए मंडला के जिला महासचिव की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।
ये रहे सम्मिलित
पुतला दहन के दौरान  एनएसयूआई के करीम असरफी, प्रताप शुक्ल, अमन सिंह, कान्हा शुक्ला, अंकुश सिंह, नवीन यादव, अभिषेक शुक्ल, अभिषेक सिंह, अम्बुज सिंह राहुल, अजय, मनोज, सोनू, विकाश आदि उपस्थित रहे।
News TOP Footer