कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा जिला अंतर्गत सभी विभागों के अधीन विभिन्न निर्माण एजेसियों व्दारा शासकीय एवं निजी भवनों के निर्माण में शतप्रतिशत फ्लाई ऐस बिक्स का उपयोग सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया


कृतिका सीधी :
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा जिला अंतर्गत सभी विभागों के अधीन विभिन्न निर्माण एजेसियों व्दारा शासकीय एवं निजी भवनों के निर्माण में शतप्रतिशत फ्लाई ऐस बिक्स का उपयोग सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही निर्देशित किया गया है कि जिले में अन्य प्रदेशों से विक्रय हेतु आ रही क्ले ब्रिक्स (मिट्टी से निर्मित ईटा) का विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित किये जाने संबंधी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के फ्लाई ऐस ब्रिक्स निर्माताओं की बैठक मंे ब्रिक्स निर्माताओं द्वारा बताया गया कि जिले में अन्य प्रदेशों से आ रही (क्ले ब्रिक्स) मिट्टी से निर्मित लाल ईंटों के विक्रय होने के कारण फ्लाई ऐस ब्रिक्स का विक्रय प्रभावित हो रहा है। जबकि समस्त प्रकार के शासकीय निर्माण में मिट्टी से निर्मित लाल ईटों का उपयोग प्रतिबंधित होकर फ्लाई ऐस ब्रिक्स का ही उपयोग किया जाना है। इसके साथ ही भारत शासन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना अनुसार कोयला या लिंगनाइट आधारित तापीय विद्युत संयंत्रों से उत्सर्जित फ्लाई ऐस का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे फ्लाई ऐस निर्मित उत्पाद, निर्माण आदि के क्षेत्र में किया जाना पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाया गया है। सिंगरौली में स्थित तापीय विद्युत संयंत्रों से उत्सर्जित फ्लाई ऐस के अधिकाधिक उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से फलाई ऐस आधारित विक्स निर्माण की कई इकाईयां स्थापित हुई है, इसके उपरांत भी जिले में भवनों के निर्माण में मिट्टी से निर्मित ईटो के बहुतायत उपयोग की शिकायत प्राप्त हो रही है जबकि मिट्टी के ईट का निर्माण एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। मिट्टी से निर्मित ईटों (क्ले विक्स) के उपयोग के कारण फ्लाई ऐस बिक्स निर्माता इकाईया आर्थिक रूप से प्रभावित हो रही है एवं भारत शासन व्दारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जारी अधिसूचना का अनुपालन भी प्रभावित हो रहा है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा शासकीय निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत फ्लाई ऐस ब्रिक्स का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
