मलाईदार पदों से अधिकारियों की नहीं छूट रही कुर्सी

0 453
Main Ad1

मलाईदार पदों से अधिकारियों की नहीं छूट रही कुर्सी

कृतिका:सीधी

Main Ad1
इन दिनों नगर पंचायत रामपुर नैकिन के आधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। शासन के नियमों के तहत एक ही पद पर कोई भी व्यक्ति 3 वर्ष से अधिक पदस्थ नहीं रह सकता वहीं नगर परिषद रामपुर में इन सब नियमों को दरकिनार कर करोड़ों का आसामी बन बैठा दिलीप सिंह गहरवार को पिछले कई वर्षों से भंडार शाखा का प्रभारी बनाया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दबी जुबान से यह भी सुना जा रहा है कि नगर पंचायत रामपुर नैकिन के भंडार शाखा में स्टोर प्रभारी द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत चाही गई परंतु आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। स्टोर प्रभारी द्वारा जानकारी देने में शिथिलता बरती जा रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि नगर पंचायत रामपुर नैकिन के स्टोर प्रभारी द्वारा भंडार शाखा में हेराफेरी की गई है ।
नगर परिषद रामपुर नैकिन में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है यह आलम है कि वहां जो भी सामग्री की खरीदी होती है बिना कोई प्रक्रिया का पालन किये हो रही है। ना कोई टेंडर की प्रक्रिया और ना ही कोई नियम कानून है। खरीदी तो केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी मुख्यतः पाइपलाइन के काम में देखने को मिल रही है जैसे जीआई पाइप लाइन खरीदी एवं पाइपलाइन सामग्री,  स्ट्रीट लाइट खरीदी एवं स्ट्रीट लाइट सामग्री बिजली के सामानों की खरीदी, स्ट्रीट लाइट, जल आवर्धन योजना में जिन वार्डो में पानी के लिए योजना बनी थी उसे उसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।
News TOP Footer