जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा जिस प्रकार से आए दिन डीजल पेट्रोल के दाम भाजपा शासन में बढ़ता जा रहा है ऐसी स्थिति में आमजन का जीवन और भी अस्त-व्यस्त हो गया है एवं कोरोना वायरस जैसी बीमारी महामारी से लॉकडाउन में परेशान आम जनता अब डीजल पेट्रोल के दामों से परेशान है।
श्री पांडे ने कहा कि हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान इसी पेट्रोल, डीजल के दाम को लेकर जब सत्ता सरकार पर नहीं थे तो पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करने के लिए साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किए थे लेकिन अब जब मुख्यमंत्री हैं, प्रदेश में तो अधाधुंध मनचाहा पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ा रहे हैं। ऐसी स्थिति में तो सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है कि एक जेब में डालकर दूसरे जेब से निकाला जा रहा है एवं सरासर जनता की आंखों में धूल झोकी जा रहा है। शिव सेना जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि लॉकडाउन से वैसे भी गरीब जनता आर्थिक स्थिति से टूट चुकी है और ऐसी स्थिति में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाने से और भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अशोक ने के दौरान जिला सचिव संतोष सिंह चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट, जिला मंत्री रंजन भारती, सीधी विधानसभा संयोजक सागर सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, सेमरिया मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा, युवा नगर अध्यक्ष राजा भारती, बबलू कुशवाहा, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, जीत बघेल सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।