जीवन में कहानी का पड़ता है बड़ा प्रभाव: अभिषेक यादव

0 823
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु भारत सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन में कलाकर आर्ट ऑन क्लिक से जुड़कर मोबाइल के एक क्लिक के माध्यम लोगों तक अपनी कला का प्रदर्शन कर सके इसके लिए आर्ट ऑन क्लिक ने अपने पेज पर एक नइ पहल शुरुआत की जिसमें कलाकर अपनी प्रस्तुति ऑनलाइन प्लेटफार्म पर दे सकते हैं तथा इसके लिए कई ऑनलाइन महोत्सवों आयोजन कराया जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
Main Ad1
इसी कड़ी में नटखट मित्र महोत्सव में अभिषेक यादव ने अपने जीवन की  कला के प्रति रूचि को साझा किया साथ ही अनेक मनमोहक कहानियां भी सुनाई जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और दर्शकों को उनकी कहानियां बहुत ही पसंद आईं।
वहीं दूसरी तरफ लेट्स नो द अननॉन महोत्सव जिसमें देश के तमाम लोक कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का एक सुनहरा अवसर आर्ट ऑन क्लिक ने प्रदान किया है उसमें आज मांडू के कृष्णा मालीवाड़ के ग्रुप ने मालवा क्षेत्र के बहुत ही प्रसिद्द लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए और दर्शकों ने कृष्णा मालीवाड़ के ग्रुप की प्रसंशा भी की।
News TOP Footer