जिले के रामपुर नैकिन विकास खण्ड के चंद्ररेह शिव मंदिर की जमीन के सौदर्यीकरण के लिए सांसद रीति पाठक, चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी के द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा में ध्यानाकर्षण कराया जा चुका है।
चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी ने कहा कि मंदिर के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।
चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी की पहल से मंदिर के जमीन में पौधरोपण का कार्य आरईएस विभाग द्वारा कराया जाना है लेकिन मंदिर की जमीन में वर्षों से काबिज काश्तकारों को प्रशासन द्वारा पिछले 2 दिनों से बेदखल करने की कार्यवाही की जा रही है जिसमें जमीन में जो भी लोग काबीज हैं जो भी हल्के-फुल्के निर्माण कार्य किए हैं उन्हें ध्वस्त करने के लिए रामपुर नैकिन के हनुमानगढ़ वृत्त के तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, पटवारी, आरआई एवं रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडे, चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी समेत पूरा प्रशासनिक अमला 2 दिनों से मंदिर की जमीन को खाली कराकर आरईएस विभाग को पौधरोपण के कार्य को करने हेतु जमीन उपलब्ध कराने में लगा है।
तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल द्वारा पूरे मंदिर की भूमि जंजीर से नापी जा रही है जिसमें राजस्व विभाग का अमला पूरी मुस्तैदी के साथ जमीन से कब्जा हटाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।