बीजेपी महिला मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा नारी शक्ति का अपमान करने और गलत टिप्पणी करने के विरोध में स्थानीय गांधी चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की मौजूदगी में जीतू पटवारी का पुतला फूंका


कृतिका सीधी :
25 जून को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा नारी शक्ति का अपमान करने और गलत टिप्पणी करने के विरोध में स्थानीय गांधी चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की मौजूदगी में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का पुतला फूंक कर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। पुतला दहन के पूर्व महिला मोर्चा द्वारा जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी जिला मंत्री नीलम पांडे अंजू पाठक अनीता चौरसिया पूनम सोनी सुनीता रानी वर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के के तिवारी मीसाबंदी वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह प्रदेश सह संयोजक डॉ मनोज मिश्रा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी मिडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे मौजूद थे। पुतला दहन के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारिओं ने सिटी हलचल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जीतू पटवारी के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए समस्त नारी का अपमान करने हेतु के लिए जीतू पटवारी तत्काल माफी मांगे अन्यथा उनका नारी शक्ति सामाजिक बहिष्कार करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि किसी को भी मातृशक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। खास तौर पर जिस व्यक्ति के ऊपर जनता की सेवा करने का दायित्व है उसे महिलाओं से माफी मांगना चाहिए और एक नारी से ही उसका वजूद है यह समझना चाहिए

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
