प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल संवाद रैली के माध्यम से देश को संबोधित किया ।

0 536
Main Ad1

कृतिका सीधी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल संवाद रैली के माध्यम से देश को संबोधित किया ।पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सीधी में भी उनके उद्बोधन को बूथ स्तर तक सुनने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने योजना एवं नियोजन किया था। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर की ओर निरंतर कदम बढ़ा रहा है। विकास के प्रत्येक क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल कार्यशैली ने भारत को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर किया है। भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के नेता बन गएँ हैं। ऐसा विश्व के कई देशों ने उन्हें अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर साबित किया है। भारत कोविड.19 के संकट और प्रबंध प्रबंधन के लिए जनता कर्फ्यू एजान है तो जहान हैए लॉकडाउन से पहले हजारों भारतीय नागरिकों को बचाया 30 देशों में फंसे लाखों नागरिकों को भारत वंदे मातरम मिशन के अंतर्गत स्वदेश वापसी कराई। प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई जिसमें 52 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर ग्रह ग्राम लौटे कोविड.19 प्रयोगशाला एक से बढ़कर 610 हुई। मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम भारत ने विश्व के 120 से अधिक देशों को कोविड.19 में उपयोग में आने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरो क्वीन दवा भेजी आरोग्य सेतु एप्स लांच किया ।इसके साथ साथ ऐतिहासिक निर्णय लिए जिससे देश की जनता के साथ साथ हर भाजपाई का सिर गर्व से ऊपर उठता है। जिसमें धारा 370 को हटाना नागरिकता संशोधन अधिनियम राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना मुस्लिम भाइयों बहनों को तीन तलाक से आजादी बोडो समझौता इसके साथ साथ सेना का आधुनिकीकरण सहित भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ से ऊपर का पैकेजए 80 करोड़ गरीबों को 5 महीने तक निशुल्क अनाज 20 करोड महिलाओं के जनधन खाते में पांच पांच सौ रुपए जमा कराना मनरेगा के तहत 14 करोड़ परिवारों को लाभान्वित करना। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यांग जनों को एक हजार रुपये की अनुग्रह राशि श्रमिक कल्याण कोष श्रमिक कल्याण योजना मत्स्य पालन कृषि पालनम आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक जनता को समर्पित योजनाएं देश को दी। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन्होंने देश की हजारों किलोमीटर की जमीन मुफ्त में दे दी आपातकाल लगाकर देश की जनता को जेल में डाल दिया लोकतंत्र की हत्या की ऐसे लोग आज भाजपा को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की जुर्रत कर रहे हैं ऐसे लोग जो केवल एक परिवार के पूजा में ही सीमित हैं वह हमें राष्ट्रभक्ति ना सिखाएं ।भारतीय जनता पार्टी जनसंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत माता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा है ।श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए बलिदान हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित किया गयाए जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के के तिवारी मीसाबंदी वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह प्रदेश सह संयोजक डॉ मनोज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान सुधीर शुक्ला महा मंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान मंत्री रविचंद सिंह परिहार अंजू पाठक नीलम पांडे मोती लाल पटेल विश्व बंधु धर द्विवेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका जीतेंद्र सिंह चौहान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे अनीता चौरसिया  पंकज पांडे आशीष मिश्रा शुभेंदु शर्मा सुनीता रानी वर्मा सुनीता तिवारी आशा शुक्ला चित्रसेन गुप्ता मनोज तिवारी मुन्ना द्विवेदी दिलीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम जिलें के सभी मण्डल सहित सभी बूथों पर लाइव कवरेज किया गया

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer