पौधरोपण करने के लिए उत्साहित है नागरिक :अंजू


कृतिका: सीधी
भाजपा जिला मंत्री अंजू पाठक ने जिले भर में एक माह में एक हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य लेकर समाज को पौधरोपण करने के लिए उत्साहित करने का जो लक्ष्य लिया था वो अब समाज का लक्ष्य बन चुका है। समाज के लोग खुद आगे निकलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। पौधरोपण करने का सबसे अच्छा तरीका निकल कर ये आया है कि लोग अपने-अपने घर में पौधरोपण कर रहे हैं अभी तक एक सप्ताह में दो सौ पौधरोपण किया गया है।

