सीधी जिले के अन्य राज्यों मे निवास कर रहे प्रवासी श्रमिकों की सहायता हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा नोडल अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के अन्य राज्यों मे निवास कर रहे प्रवासी श्रमिकों की सहायता हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा नोडल अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम द्वारा जिले के बाहर फँसे श्रमिकों/व्यक्तियों को सम्बंधित प्रदेश के स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क कर सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही जो श्रमिक शासन के प्रयासों से वापस आ रहे हैं, उनकी जानकारी सम्बंधित एसडीएम द्वारा एकत्रित की जाती है। यदि उन्हें पूर्व में राशि प्रदाय नहीं की गयी है, तो उन्हें भी तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के ऐसे मजदूर जो अन्य राज्यों में फंसे हुये हैं, की तात्कालिक आवश्यकता जैसे भोजन/दवाई आदि के लिये मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना बाहर के प्रदेशों से लौट रहे श्रमिकों पर भी लागू है। नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले के 12337 प्रवासी श्रमिकों को अब तक मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजनांतर्गत एक करोड़ 23 लाख 37 हजार रुपये (1000 रुपये प्रति व्यक्ति के मान से) की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
