सीधी में लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं अब की बार महिला ने की चोरी –


कृतिका सीधी :
सीधी शहर में इस समय चोरो के हौसले बुलंद है जिसकी वजह से चोर दिन दहाड़े चोरी करने से भी नहीं डर रहे है और चोरी की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है जिस पर लगाम लगती नही दिख रही है। 20 जून को शाम 7 बजे एक महिला कलर लैब से कैमरा लेकर रफूचक्कर हो गई है जिसका शिकायती आवेदन पीडि़त द्वारा कोतवाली में दिया गया है आवेदक मधुवन कलर लैब के संचालक ने बताया कि 20 जून को शाम लगभग 7 30 बजे एक महिला हमारे दुकान में आकर फोटो खीेंचने वाला कैमरा रखा हुआ था तो उसे लेकर चल दी उसी समय हमारा कर्मचारी विकास मिश्रा ने उसे पकड़ लिया मैं भी दुकान में था उसे मैने कैमरा लेने की कोशिष की तो वह हमारे दाहिने हांथ पर मुंह लगाकर दांत से काट दि इतने में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसके साथ में एक लड़का भी था वो दुकान के अंदर चाकू निकाल कर खड़ा हो गया वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हो हल्ला मचने पर वे दोनो दुकान से भाग खड़े हुए। दिए गए शिकायती आवेदन में बताया गया है कि कैमरा की कीमत लगभग 30 हजार रूपये है वहीं आरोपी लड़की का नाम रन्नू बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
