जिले के कुसमी जनपद के जूरी गांव के नाले में निर्माण हो रहे पुल जो आरईएस विभाग से बनायी जा रही है उस पुल का निरीक्षण करने स्वयं एसडीएम आरके सिन्हा, सीइओ, इंन्जीनियर सहित स्थल पर पहुंचे। जहां एसडीएम ने स्टेमेंट के आधार पर निरीक्षण किया एवं कुछ कमियों के सुधार करने बात कही। जिस पर इंन्जीनियर दीपान्कर द्वारा मौके पर ही सुधार करते हुये अधिकारियों को जानकारी दी गई।
उपखण्ड कुसमी मजिस्टेट आरके सिन्हा द्वारा जूरी गांव के ग्रामीणों से बात करते हुये उन्हे हो रहे कार्य की हर गतिविधि स्टीमेट से वाकिफ कराते हुये जूरी के श्रमिकों से ही पुल पर कार्य कराने के निर्देश दिये तथा गुणवत्ता युक्त काम किया जाय का निर्देश दिया गया। साथ ही रोजगार गारंटी से मिलने बाली मजदूरी दर की जानकारी भी ली गई है। मौके पर सीईओ एसएन द्विवेदी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुंवर सिहं आजाद, अजीत दीपान्कर, हल्का पटवारी भी उपस्थित थे।
गौ शाला का किया निरीक्षण
कुसमी जनपद के कोडार में बनायी गई गौशाला का एसडीएम ने सीईओ एसएन द्विवेदी के साथ निरीक्षण किया, जिसमें कुछ कमियां दिखीं उस पर पंचायत सचिव तथा इंन्जीनियर को जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।
सीईओ ने मीडिया को दी जानकारी
कुसमी जनपद सीईओ द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही गई कि शासन से संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन करने में पंचायतें काफी तेजी से कार्य कर रही हैं। ग्राम पंचायतें प्रवासी के मजदूरों का रजिस्टेशन कर चुकी हैं एवं जल्द से जल्द पात्र लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जायेगा। पंचायत मे काम चालू है। पर्यावरण को लेकर शासन से कुसमी जनपद के लिये लक्ष्य दिया गया था रजिस्टेशन लक्ष्य के नजदीक पहुच चुके हैं।करीव 1000 लोगों द्वारा पौधरोपण कार्य किया जावेगा।साथ ही मुख्यालय में बनी नालियों की साफ सफाई एक हप्ते के अंदर कराने के लिये सरपंच भगवार को आदेशित किया गया है। आये दिन नालियों में गाडियों के एक्सीडेन्ट होने एवं मवेशियों के नाले में गिरने की शिकायतें आ रही थीं जिस पर गंभीरता दिखाते हुये सीईओ ने इन्जीनियर को एसटीएस कर कार्य में गंभीरता दिखाने के निर्देश दिये हैं। पर्यावरण को लेकर पंचायत भवन में भी वृक्षारोपण किया जायेगा।