भारतीय जनता पार्टी का शिष्ट मण्डल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीधी सिंगरौली सड़क निर्माण कार्य एवं सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज वा एग्रीकल्चर कॉलेज खोले जाने के लिए सीधी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, सीधी भाजपा अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, सिंगरौली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य, चितरंगी विधायक अमर सिंह,देवसर विधायक सुभाष वर्मा, व्यौहारी विधायक शरद कोल सहित सभी ने मिलकर मांग प्रस्तुत की। जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का भरोसा दिलाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने इस हेतु जिलें की जनता की ओर से आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अति शीघ्र ही सीधी जिले को मेडिकल कॉलेज, कृषि कालेज की सौगात मिलेगी। सीधी सिंगरौली सडक मार्ग नए कलेवर में दिखेगा। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी।