पुलिस अधीक्षक आर.एस. बेलवंशी के भरोसे को बरकरार रखते हुए बहरी थाना प्रभारी रामदीन सिंह द्वारा जब से पदभार ग्रहण किया गया अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 18 जून की शाम 4 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमडी 8567 उत्तरी करौंदिया सीधी से चोरी हुई थी। जिसकी मुखबिर से सूचना मिली की लाल रंग की मोटरसाइकिल बिना नंबर के बहरी बस स्टैंड पर एक व्यक्ति लिए खड़ा है, जिसको थाना प्रभारी बहरी द्वारा तत्परता से दलबल के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम अविनाश भुजवा पिता रामचंद्र भुजवा निवासी रामडीह थाना बहरी बताया तथा आरोपी ने बताया कि उसके साथ मोटरसाइकिल चुराने में शिवम सेन निवासी रामडीह और अतुल शामिल थे जो फरार हैं। अविनाश भुजवा को उक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली भेजा गया है।