मंयक रीवा में सिखायेगें आपदा प्रबंधन के दॉव पेंच

0 288
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र  

मंयक तिवारी प्लाटून कमांडर एसडीईआरएफ सीधी 17 से 24 जून तक रीवा में आये हुए होम गार्ड के सैनिकों को बुनियादी प्रशिक्षण के तहत आपदा प्रबंधन के दॉव पेंच सिखायेगें।
 मुख्यालय राज्य आपदा आपातकालीन बल मध्य प्रदेश होमगार्डस केम्पस भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 205 दिनांक 15 जून के द्वारा निर्देशित किया गया है कि इंदौर, उज्जैन, रीवा एवंंं ग्वालियर संभागों के होमगार्ड सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण एसडीईआरएफ, पूर्व एसडीईआरएफ के कर्मिकों के द्वारा दिया जावेगा। बताया गया कि मंयक द्वारा लॉक डाउन अवधि के दौरान कोविड़ 19 की रोक थाम एवं सीधी पुलसिंग में वेहतर दायित्व निर्वहन किया गया साथ ही पूर्व में आपदा प्रबंधन के तहत रेस्क्यू आपरेशन में अपनी जान जोखिम में डालते हुए कई बार आम जनो के प्राणों की रक्षा की गयी थी।  वहीं अन्य बेहतर कार्यो को देखते हुए भोपाल मुख्यालय कार्यालय के द्वारा विश्वास जताते हुए मंयक तिवारी प्लाटून कमांडर को यह दायित्व सौंपा गया है।
Main Ad1
News TOP Footer