हितग्राहियों के नाम तीसरी सूची में जोड़ने की मांग

0 941
Main Ad1

पीएम आवास से वंचितों ने की मांग

सीधी:धर्मेंन्द्र
नगर परिषद मझौली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 और 12 के वंचित हितग्राहियों के नाम पीएम आवास में जोड़ने की मांग आदिवासियों ने की है।
Main Ad1
  लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 में कुछ ऐसे हितग्राही हैं जिनका घर बहुत ही जीणशीर्ण  अवस्था में और इस बरसात को भी नहीं झेल पाएगा इसके बावजूद भी जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा उनको आवास के लिए अपात्र घोषित कर दिया और नगर परिषद द्वारा पहली सूची में 598 एवं दूसरी सूची में 1006 लोगों को आवास दिया गया लेकिन ऐसे हितग्राहियोंयों को पहली और दूसरी सूची में जगह नहीं मिली। कमला पति आकाश कोल जो बहुत ही गरीबी हालत में है और उसका घर इस बरसात को नहीं झेल पाएगा, उसका नाम तीसरी सूची में भी अपात्र कर दिया गया। इसी तरह से अन्य छूटे हुए हितग्राहियों में बार्ड क्रमांक 12  से सुनीता पति अवधेश कोल, सुख सेन कोल पिता कुंवारे कोल, कुआरे पिता सुखलाल कोल,सुनील पिता सुखलाल कोल, हीरालाल पिता लक्ष्मण हीरा लाल पिता लक्ष्मण कोल ,नंदलाल कॉल पिता छोटा कोल, श्रीवा कोल पिता कुआरे  कोल। वार्ड क्रमांक 3 में छुटे हुए हितग्राहियों की सूची में ललाई कोल पिता छोहन कोल, रामदास कोल पिता चंदू कोल, मीना पति चंदू कोल, मडवासही पति छोट कईला कोल, सरपंच पिता  नन्हू,      रामस्वरूप पिता नन्हू  कोल, रामदेव पिता मोलाई ,राजमणि पिता साधु कोल, भूरे लाल कोल पिता मोल ई  कोल सहित अन्य वार्डों में भी बहुत सारे हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं। आदिवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि छूटे हुए हितग्राहियों के नाम भी प्रधानमंत्री आवास योजना में जुड़े जावें।
इनका कहना है
कुछ वंचित हितग्राही ऐसे हैं जिनका नाम तीसरी सूची में भी नहीं है, वार्ड क्रमांक 3 एवं 12 के हितग्राहियों का नाम तीसरी  सूची में जोड़ा जाए।
अवधेश कोल
पूर्व पार्षद एवं आदिवासी नेता मझौली
News TOP Footer