शिवसेना जिला इकाई के युवा सक्रिय सदस्य रिंकू पांडे ने रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई।
शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम पनवार चौहान टोला की निवासी महिला हंसराज यादव जिसकी 50 वर्ष कई दिनों से बुखार एवं अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से जिला हॉस्पिटल लाने के बाद डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई कि महिला के शरीर में ब्लड की कमी की वजह से हालत और खराब होती जा रही है एवं महिला के पति बुद्ध सेन यादव पैर से विकलांग है एवं वृद्ध है जिनका ब्लड नहीं लिया जा सकता एवं महिला के बाल बच्चे सभी दूसरे राज्य में होने की वजह से ब्लड नहीं मिल पा रहा है। ऐसी परिस्थिति में बिना देरी करते हुए तत्काल जिला हॉस्पिटल पहुंचकर संगठन के सक्रिय सदस्य रिंकू पांडे द्वारा एक यूनिट रक्तदान कर महिला की जान बचाई गई।
इस बीच श्री पांडे ने कहा कि बड़ा अफसोस है कि कुछ दिन पूर्व रक्त के अभाव की वजह से एक बच्ची की जान चली गई यह हम शिवसैनिकों काफी दुखद है। और दुर्घटना घटने के बाद इसकी खबर मिली जबकि सदैव से ही हम शिवसैनिकों का प्रयास रहा है कि किसी भी गरीब परिवार बेसहारा दिवस की जान रक्त के अभाव से ना जाए।