जमीनी विवाद को लेकर मारपीट

0 337
Main Ad1

 सीधी: धर्मेन्द्र 

पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत मडवा निवासी रामफल साहू का जमीनी विवाद का बंटवारा सरकारी अमले के मौजूदगी में शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे किया जा रहा था जहाँ नक्शा तरमीम के बाद विपक्ष के लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए, और विवाद शुरू कर दिये।
Main Ad1
घटना के बारे में हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान आरोपीगणों में जगनंदन साहू, लवकेश साहू, चन्द्रभान साहू , सनत कुमार साहू, तरुनेंद्र साहू, आदित्य साहू , ज्ञानेंद्र साहू, विकास साहू, योगेन्द्र साहू के द्वारा जानलेवा हमला किया गया एवं हनुमान साहू को मरा समझ कर फेंक दिया गया। पिता के गुहार लगाने पर ग्रामीण जन इकट्ठा होकर युवक को  सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन परिजनों का आरोप है कि  सेमरिया अस्पताल के डॉक्टर द्वारा इतनी गंभीर घटना में यह कहा गया कि लाठी-डंडों की चोट नहीं दिख रही है, नॉर्मल है , आप घर ले जा सकते हैं। वहीं परिजनों ने युवक को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय सीधी के लिये रेफर करा लिया। परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सेमरिया चौकी पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस द्वारा 9 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323 ,294 ,506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
News TOP Footer