देश के हर कोने में 18 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं गरीबी होने के कारण शिक्षा से दूर रह जाते हैं और जीवन यापन करने के लिए कहीं ना कहीं मजदूरी या नौकरी करना शुरू कर देते हैं जबकि बाल जीवन शिक्षा ग्रहण करने का समय होता है ऐसे मे विद्यार्थी परिषद भी बाल मजदूरी रोकने व शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से अपने सीधी शहर के गरीब बच्चों को आज कापियां एवं पेन वितरित की गई।
इस दौरान उन बच्चों के परिवार जनों से भी आग्रह किया गया कि अपने बच्चो को शिक्षा जरूर दिलाए जिससे सभी शिक्षत हो सके क्योंकि जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी जाकर हमारे राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा और गरीबी जैसी परेशानियां दूर हो सकेगी।
इस कार्यक्रम के समय प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री रामाधार सिंह,नगर मंत्री स्वराज्य दिवेदी,महेंद्र मिश्रा,आलोक द्विवेदी, हर्षित सिंह परिहार ,सृजन शुक्ला शुभम पांडे, अवनीश मिश्रा प्रभारी प्राचार्य आदि उपस्थित रहे| वहीं जिला संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया यह कार्यक्रम जागरूकता के उद्देश्य से पूरे जिले भर में सप्ताहिक अभियान के रूप में चलाया जाएगा|