डीजल – पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने –


कृतिका सीधी:
पूरा देश विगत 3 महीने से कोरोना नाम की महामारी की विभीषिका झेल रहा है विगत 3 महीने के दौरान सभी तरह के व्यापार और गतिविधियां ठप होने की वजह से लोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं ऐसे में महंगाई बेलगाम हो रही है जिससे लोगों का अब खर्चा चलना भी मुश्किल हो रहा है विगत 3 दिनों में पेट्रोल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में 3 रूपए से भी ज्यादा प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है जिसका सीधा वह देश और प्रदेश की जनता के कंधों पर पडा है कोरोना बीमारी के साथ अर्थव्यवस्था की परेशानी झेल रही जनता के लिए रोज बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम किसी मुसीबत से कम नहीं है जनता वैसे ही महंगाई से कराह रही है ऐसे में डीजल पेट्रोल के बढ़ रहे दामो से सभी तरह की वस्तुओं में महंगाई का असर साफ दिखाई पड़ने लगा है 12 जून को इस संबंध में सिटी हलचल ने जिला कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों से जब उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि इस महामारी में जनता को महंगाई की आग में झोंकना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम लोग इसके लिए अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
