शिवराज सिंह का आडियो वायरल होने पर चुनी हुई सरकार को साजिशपूर्ण तरीके से गिराने के आरोप में वर्तमान बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने के लिए सीधी कांग्रेस ने दिया ज्ञापन –


कृतिका सीधी:
विगत दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया गया एक बयान जिसमें वह यह कहते सुनाई दिए कि मध्य प्रदेश की सरकार केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर गिराई गई है का ऑडियो वीडिओ वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया और कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया 12 जून को पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जिला इकाइयों द्वारा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले की जांच कराकर वर्तमान बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है 12 जून को सीधी शहर में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी को अपनी मांगो का राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान महामंत्री लाल चंद गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान महिला मोर्चा की कुमोदनी सिंह युवक कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना मिश्रा महामंत्री सुरेश सिंह जी डेमहा कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
