जिला अस्पताल में क्षय रोगियों के लिए अलग से 6 बिस्तरीय डी.आर. टी.बी. वार्ड का सीधी विधायक ने किया उद्घाटन –

0 205
Main Ad1

कृतिका सीधी:

 

जिला अस्पताल में क्षय रोगियों के लिए अलग से 6 बिस्तरीय डी.आर. टी.बी. वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में ड्रग रजिस्टेन्ट टी.बी. रोगियों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा। दिनांक 8 जून को सायं 7 बजे सीधी विधायक केदार नाथ शुक्ल द्वारा इस वार्ड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि इससे जिले के टी.बी. रोगियों के इलाज में सुविधा होगी। गंभीर टी.बी. से ग्रसित व्यक्तियों का जिले में ही उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को सभी व्यक्तियों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है। विधायक श्री शुक्ल ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभावी कार्यवाही के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। इस अवसर पर एस.डी.एम. गोपदबनास नीलाम्बर मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. डी. के. द्विवेदी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. के. पी. गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित रहे

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हर कर –

News TOP Footer