हायर सेकेंडरी के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से

0 515
Main Ad1

कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा करायें संपन्न – कलेक्टर 

कृतिका: सीधी

Main Ad1
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी की शेष परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 09 से 16 जून तक जिले के 57 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा गत दिवस समन्वयक संस्था शासकीय उच्चतर माध्य विद्यालय क्रमांक 2 में सभी 57 केंद्रों के केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष की बैठक बुलाई और चर्चा की गयी।
  कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रुप से करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाय। यदि किसी छात्र को कोई परेशानी जैसे ताप ज्यादा होना, सर्दी, जुकाम या खासी की शिकायत हो तो उसे पृथक से आइसोलेशन कक्ष मे परीक्षा संपन्न कराये। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन परीक्षा के पूर्व और परीक्षा के बाद रूम सैनिटाइज अनिवार्य रूप से हो। सभी बच्चे मास्क लगाएं तथा सभी शिक्षक मास्क और  हाथ में दस्ताने अनिवार्य रूप से पहने।
  बैठक में सभी केंद्र अध्यक्षों को 57  नान कांटेक्ट थर्मामीटर, 8000 छात्रो हेतु हैंड सैनिटाइजर, 1389 परीक्षा कक्षो हेतु रूम सेनीटाइजर और स्प्रेयर का वितरण किया गया।
   बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, संस्था के प्राचार्य एलके शर्मा, सहायक संचालक आर एस द्विवेदी, एडीपीसी अशोक तिवारी, एपीसी डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
News TOP Footer