6 माह से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

0 433
Main Ad1

घेराबंदी कर सतना जिले के ताला थाना के मुकुंदपुर से किया गया गिरफ्तार

कृतिका: सीधी

Main Ad1

पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी के निर्देशन में छः माह से बलत्कार करके फरार आरोपी  मोहम्मद इत्याज उर्फ इमतियाज पिता इस्हाक मदानी निवासी मुकुंदपुर थाना ताला जिला सतना को रविवार तड़के उसके घर से दबिश देकर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडे द्वारा तैयार की गई उप निरीक्षक उर्मिला अहिरवार की टीम ने धर दबोचा। दबिश कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा, आरक्षक संतोष सिंह, विवेक सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र पटेल, सत्येंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि  बलात्कार के इस मामले में अपराध क्रमांक 67/2020 धारा 366,376 (2)(एन) तहिंद की विवेचना उपनिरीक्षक उर्मिला अहिरवार द्वारा की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा जमानत का लाभ न देते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

News TOP Footer