बीते दो दिन पहले आंधी और तूफान ने इतना कहर मचाया कि गरीबों के अशिआने तक उड़ गए हैं, तो वहीं बिजली के खंभे उखड़ गए तथा तार टूटकर नीचे गिर गया। लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर तार टूटने के नाम पर दबंगों ने ग्राम पहाड़ी में गुप्ता परिवार के घर में घुसकर गाली गलौज तथा मारपीट की जहां पीड़ित ने अमिलिया पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राजकुमार गुप्ता पिता रामदास गुप्ता 22 साल निवासी पहाड़ी अमिलिया पुलिस से शिकायती आवेदन देकर गुहार लगायी है कि बीते 3 जून को तेज और आंधी तूफान के कारण मेरे घर के सामने से गुजर रहा 11000 केवी का बिजली का तार टूट गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग केके सिंह ,रमेश सिंह ,नाहर सिंह अपने दोस्तों के साथ 3 जून को दिन में 3:40 बजे लगभग घर में पहुंचा और तार टूटने को लेकर घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। वहीं आसपास के लोग दौड़े तब जाकर दबंग परिवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि 4 दिन हो गए शिकायती आवेदन दिए हुए लेकिन दबंगों की पहुंच होने के कारण अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।