रामपुर नैकिन के पटेहरा घटिया में टेलर व हाइवा में हुई जोरदार टक्कर एक की हुई मौत

0 1,431
Main Ad1

सीधी  : धर्मेंद  : 7 .मई को रामपुर नैकिन में टेलर व हाइवा वाहन में हुई जोरदार टक्कर की घटना सामने आई है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए है । सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमएच रीवा भेजा गया घटना रविवार की शाम 5 बजे  की बताई गई है।मिली जानकारी करे अनुसार जिले के चुरहट बेला राजमार्ग में ट्रेलर व हाइवा ट्रक में हुए आमने.सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक परिचालक घायल हो गए है घायलों में एक की मौत उपचार के दौरान रीवा में हो गई है घटना रामपुर नैकिन थाना के पटेरा पटेहरा घटिया के पास की बताई गई है घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन थाना की पुलिस घटना स्थल पहुचकर हाइवा एवं ट्रेलर वाहन के घायल चालको को समुदायक स्वस्थ केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों चालक व्क्लिनर की गम्भीर हालात को देख कर उन्हें रीवा रेफर कर दिया । घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम 5 बजे के लगभग रामपुर नैकिन तरफ से सीधी की तरफ जा रहे हाइवा ट्रक एम पी 53 एच ए 1859 की टक्कर सीधी तरफ से सतना की ओर जा रहे टेलर वाहन क्रमांक आर जे 51जीए 9922 के बीच हो गई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गये सामने का पूरा भाग छतिग्रस्त हो गया तो उसके चालक रामू रावत पिता श्याम लाल रावत निवासी झांझ थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी गंम्भीर रूप से घायल है वह टेलर के चालाक रामधन चौधरी पिता लादूजी चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी हुरड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गंभीर चोटे आई दोनों को उपचार के लिए संजय गांधी रीवा में भर्ती कराया गया था जहां रामधन की मौत हो गई वही दोनों परिचालकों का इलाज रीवा में किया जा रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Main Ad1
News TOP Footer