साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा का निधन, 39 साल की उम्र में

2 साल पहले ही इनसे हुई थी शादी…
कृतिका: सीधी
मुंबई/बेंगलुरू। साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। चिरंजीवी ने 7 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को सांस संबंधी शिकायत थी और उन्हें बेंगलुरु के जय नगर मैं सागर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था चिरंजीवी के अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमेे में है।
बेहद कम उम्र में चिरंजीवी सरजा केेे निधन से उनके फैंस दुखी हैं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि चिरंजीवी शादीशुदा थे और उनकी वाइफ का नाम मेघना राज है उन्होंने मई 2018 में मेघना से शादी की थी चिरंजीवी एक्टर ध्रुव सरजा के बड़े भाई और साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाने वाले अर्जुन सरजा के भतीजे थे।

17 अक्टूबर 1980 को बेंगलुरु में जन्मे चिरंजीवी ने 2009 में आई फिल्म वायुपुत्र से कैरियर की शुरुआत की थी इस फिल्म को उनके अंकल किशोर शर्मा ने डायरेक्ट किया था चिरंजीवी सरजा ने अपने 11 साल लंबे करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया इनके चिरू केंपागौड़ा वरदानायका, व्हिसल, चंद्रलेखा, रामलीला, सीजर अम्मा आई लव यू , खाकी, आध्या और शिवाअर्जुना प्रमुख हैं
